आरबीआई ने 10 रुपए का नए नोट जारी कर दिया है। ये नए नोट महात्मा गांधी सीरीज के हैं। RBI की वेबसाइट पर 10 रुपए के नोट को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि, रिजर्व बैंक 10 रुपए के 100 करोड़ नोट पहले ही प्रिंट कर चुका है। ये नया नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का है।
नोट का रंग चॉकलेट ब्राउन कलर में है, साथ ही इसमें सिक्योरिटी फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में आरबीआई ने 200 और 50 रुपए के नए नोट जारी किए थे। ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज (नए) के ही थे।
रंग के अलावा नोट पर कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर होगी। इस नोट की डिजाइन पिछले सप्ताह ही सरकार की ओर से मिली है। आखिरी बार 10 रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था।
माना जा रहा है कि नए नोट में सुरक्षा फीचरों को पहले से बेहतर बनाया गया है। नए नोटों पर नंबर पैनल के इनसेट में अंग्रेजी का बड़ा 'एल' अक्षर होगा। पीछे की तरफ छपाई का वर्ष 2017 लिखा होगा। इन पर केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा।
सरकार ने पिछले साल संसद के बजट 2017 के सत्र में बताया था कि आरबीआई को फील्ड ट्रायल की अनुमति दी जा चुकी है। देश में सरकार ने पांच जगहों पर प्लॉस्टिक बैंक नोट्स फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया। साथ ही प्लास्टिक सब्सट्रैट खरीदे जाने की मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि कॉटन सब्सट्रैट बैंक नोट्स के मुकाबले प्लास्टिक नोट्स की जीवन अवधि ज्यादा होती है।
साल 2016 में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने नए नोटों को बाजार में उतारना शुरु कर दिया था। 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों की नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने सबसे पहले 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट लॉन्च किए और उसके बाद 200 रुपए और फिर 50 रुपए के नए नोट भी मार्केट में उतारे गए और अब 10 रुपए का नया नोट जल्द ही आने वाला है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग