2018 का बजट सत्र इसी महीने 29 जनवरी से शुरु हो जाएगा। संसद का यह बजट 2 भागों में विभाजित होगा और बजट पिछली बार की तरह ही 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। नवभारत टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

Advertisement

आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरु होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। जीएसटी लागू होने के बाद यह देश का पहला बजट होगा। बजट को फरवरी के अंत में प्रस्‍तुत किए जाने की ब्रिटिशकालीन परंपरा को खत्‍म करते हुए इस साल जेटली ने पहली बार आम बजट को 1 फरवरी को पेश किया था।

Advertisement

इसका तर्क यह है कि एक अप्रैल से नए वित्‍त वर्ष की शुरुआत से पहले सभी बजट प्रस्‍तावों को मूंजूरी मिल जाएगा ताकि समय पर धन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा सके। इस बदलाव के साथ ही रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा को भी समाप्‍त कर इसे आम बजट में ही मिला दिया गया था।