नए साल में सरकार ने देश की आम जनता को राहत देने के लिए LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए नहीं बल्कि घटा दिए हैं। गैस सिलेंडर की कीमतों में साढ़े चार रुपए तक की कमी की गई है। नई दरें 1 जनवरी 2018 से प्रभावी हो गई हैं। सरकार ने 14.2 किलो वाले गैर रियायती सिलेंडर की कीमत 822.50 रुपए से घटाकर 818.00 रुपए कर दी है।

Advertisement

इसी तरह 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 1451 रुपए से घटकर 1447 रुपए तक हो गई हैं। इस तरह कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 4 रुपए और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपए तक की कमी आई है।

Advertisement

जनवरी में प्रति सिलेंडर कैश सब्सिडी 320 रुपए मिलेगी। दिसंबर 2017 में यह राशि 325.61 रुपए थी। इस तरह सब्सिडी में 4.61 रुपए की कमी आई है। इस तरह घरेलू गैस की कीमतों में कीमत कम होने का फायदा केवल उन्‍हीं उपभोक्‍ता को मिलेगा जो सब्सिडी नहीं लेते। इससे पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने उपभोक्‍ताओं को राहत देते हुए फेसबुक और ट्वीटर के जरिए बुकिंग की सुविधा शुरु की थी।