हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य को वित्तीय संकट में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य पर 46,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिस पार्टी ने राज्य में दशकों से शासन किया, उसने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और कर्ज लेते रहे और वित्तीय कुप्रबंधन पैदा करते रहे।

Advertisement

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि नई सरकार केंद्र सरकार से मिले हरेक पैसे को लोगों के विकास और कल्याण पर खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि वह वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे, जिन्होंने कर्ज उतारने के लिए हर संभव मदद देने का वादा किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे कर्ज चुकाने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय संकट से सरकार को बाहर निकालना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी।