एपल आईफोन को टक्कर देने के लिए गूगल ने भी अपना फ्लैगशिप फोन मार्केट में उतारा था। दोनों की कीमतें लगभग बराबर भी थीं लेकिन गूगल को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा एपल आईफोन को हर बार मिलता है। अब गूगल ने अपने फोन गूगल पिक्सल के लिए नई मार्केट स्ट्रैटजी तैयार की है। गूगल पिक्सल की कीमतों में 36 हजार रुपए की कटौती की गई है जिससे अब ये फोन आसानी से लोगों को मिल सकता है।
गूगल पिक्सल की वर्तमान कीमत 76 हजार रुपए है, वहीं एपल आईफोन X की कीमत 85 हजार से लेकर 1 लाख 2 हजार रुपए तक है। अब गूगल ने ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कीमतों में भारी कटौती की है। गूगल ने पिक्सल की कीमतों में 36 हजार रुपए की कटौती की है।
कीमतों में कटौती के बाद गूगल का ये फोन अमेजन पर 39,999 रुपए में मिल रहा है। गूगल ने पहले एक बयान में कहा था कि इसके 64 जीबी मॉडल की पहले कीमत 73,000 रुपये थी और 128 जीबी मॉडल की कीमत 82,000 रुपये थी।
वहीं ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ये फोन 49,999 रुपए की कीमत में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के अलावा ये फोन रिलायंस डिजिटल और देश भर में खुदरा स्टोरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
गूगल पिक्सल एक्सएल में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन 'क्वाइट ब्लैक', 'वेरी सिल्वर' और 'रियली ब्लू' रंगों में उपलब्ध है। गूगल पिक्सल 2एक्सएल में 6.0 इंच का पी-ओएलईडी डिस्प्ले हैं, जिसका क्यूएचडी प्लस (1440 गुणा 2880) पिक्सल रेजोल्युशन है और इसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 हैं। इसके ऊपर कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान