इस समय तो जैसे बिटकॉइन की लहर सी चल रही है। जहां देखो, जिसको देखो हर कोई बिटकॉइन के बारे में बात कर रहा है। भले ही करेंसी भारत में मान्‍य नहीं है फिर भी लोग लगातार बिटकॉइन में निवेश कर रहे हैं। इसी फेहरिस्‍त में अब सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन भी शामिल हो गए हैं।

Advertisement

बिग बी ने बिटकॉइन में निवेश किया है ढ़ाई साल पहले लगभग 1.6 करोड़ रुपए का जो स्‍टॉक निवेश किया था उसकी वैल्‍यू अब 110 करोड़ रुपए के आसपास हो चुकी है। 2015 के बीच में अपने बेटे अभिषेक के साथ मिलकर अमिताभ बच्‍चन ने अपने पर्सनल निवेश के तहत मेरीडियन टेक पीटीई में 1.6 करोड़ रुपए का निवेश किया था। यह सिंगापुर की एक फर्म है जिसकी स्‍थापना वेंकट श्रीनिवास मीनावल्‍ली ने की थी।

Advertisement

मई 2015 में बच्‍चन परिवार ने जब मेरीडियन में निवेश किया था तो मेरीडियम की प्राइम एसेट Ziddu.com क्‍लाउड स्‍टोरेज और ई-डिस्‍ट्रीब्‍यूशन स्‍टार्टअप थी। अब बच्‍चन परिवार क्‍या करेगा? क्‍या वह हिस्‍सेदारी बेचेगा? इस बारे में बच्‍चन परिवार का कोई जवाब नहीं आया है। इस करेंसी से 1 लाख रुपया ऐसे बन गया 651 करोड़