क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन में निवेश और कारोबार करने के मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए आयकर विभाग देशभर में चार से पांच लाख अमीर व्‍यक्तियों HNIs को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। ये एचएनआई वे हैं जो बिटकॉइन एक्‍सचेंजों में कारोगार कर रहे थे।

Advertisement

गौरतलब है कि टैक्‍स अधिकारियों ने इस मामले में पिछले सप्‍ताह इस तरह के नौ एक्‍सचेंजों का सर्वे किया था। यह कदम टैक्‍स चोरी पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत उठाया गया है।

Advertisement

आधिकारियों के अनुसार इन एक्‍सचेंजों में अनुमानत: 20 लाख इकाइयां रजिस्‍टर्ड थी जिनमें से चार से पांच लाख ऑपरेशनल हैं और कारोगार एवं निवेश कर रही हैं।

रिर्पोट्स के अनुसार टैक्‍स डिपार्टमेंट की बैंगलुरु इन्‍वेस्‍टिगेशन यूनिट ने अपने सर्वे में मिली जानकारी देशभर में आठ ऐसी ही इकाइयों से साझा की है। इकाई ने सर्वे में डाटाबेस से व्‍यक्तियों और इकाइयों के बारे में जानकारी मिली थी। विभाग को सर्वे में जिन इकाइयों एवं व्‍यक्तियों का रिकॉर्ड मिला है उनकी जांच कर चोरी आरोपों के तहत की जा रही है। नोटिस जारी किए जा रहे हैं कि उन्‍हें बिटकॉइन निवेश और कारोगार पर पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना होगा।