सरकार द्वारा पिछले सप्ताह मोबाइल हैंडसेट पर कस्टम फीस 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के बाद देश के स्मार्टफोन विक्रेताओं में सबसे पहले एप्पल ने अपने आईफोन के सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इसमें अभी तक आईफोन SE शामिल नहीं हैं, क्योंकि कंपनी इसे अपने बैंगलुरु स्थित कार्यालय में असेंबल करती है।
पाठकों के अनुसार इससे यह भी संकेत मिलता है कि एप्पल को भारत में अपने उत्पादों के निर्माण पर गंभीरता से विचार करना होगा। साथ ही दिल्ली में एप्पल के अधिकृत विक्रेताओं ने भी कीमतों में बढ़ोत्तरी की पुष्टि की है।
अब आईफोन X 64जीबी वेरियंट खरीदने के लिए 92,430 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि पहले यह 89,000 रुपए में उपलब्ध था। वहीं इसके 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत बढ़कर 1,05,720 रुपए हो गई है जबकि पहले यह 1,02,000 रुपए में बिक रहा था।
आईफोन 8 की कीमत अब 66,120 रुपए और 79,420 रुपए है। वहीं आईफोन 8 प्लस की कीमत अब 75,450 रुपए और 88,750 रुपए है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग