करीब 700 अंको की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार को जैसे ही बीजेपी की बढ़त की खबर मिली वैसे ही बाजार ने यू-टर्न ले लिया। खबर लिखे जाने तक बाजार 172 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा है।
आपको बता दें कि एक वक्त बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले गुजरात के रुझानों में पिछड़ती नजर आ रही थी जिससे बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। उस वक्त कांग्रेस 88 सीटों पर आगे थी जबकि बीजेपी 72 सीटों पर आगे थी। गुजरात और हिमाचल दोनों ही जगहों पर बीजेपी फिलहाल आगे चल रही है।
बात करें गुजरात बेस्ड शेयरों की तो यहां ये शेयर्स काभी अच्छा कारोबार कर रहे हैं।
- अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयरो में 2.23 फीसदी की तेजी देखी गई है।
- गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड में 0.98 फीसदी की तेजी है।
- गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्स लिमिटेड में 1.01 फीसदी तेजी है। टोरेंट पॉवर लिमिटेड में 0.45 फीसदी तेजी है।
- टोरेंट फॉर्मास्युटिकल लिमिटेड में 1.50 फीसदी की तेजी है।
- कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड 0.90 फीसदी की तेजी है।
- गुजरात गैस लिमिटेड में 0.01 की मामूली गिरावट है।
खबर लिखे जाने तक बीजेपी गुजरात में 107 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 71 सीटों पर आग चल रही है वहीं हिमाचल में बीजेपी 40 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी बहुमत के आंकड़ों को पार कर चुकी है और अगर यही रुझान सीटों में बदल जाते हैं तो दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनना तय है।
रुझानों के अनुसार गुजरात में गावों में पिछड़ती दिख रही है, लेकिन शहरों में 46 पर बीजेपी को बढ़त। 25 सीटों पर कांग्रेस आगे। दक्षिण गुजरात में बीजेपी को 24 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस को 11 सीटों पर बढ़त। अन्य का नहीं खुला खाता। मध्य गुजरात में बीजेपी को मिली जोरदार बढ़त और 36 पर आगे, कांग्रेस को 25 पर बढ़त।
More Articles
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें