जब से डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बने हैं तब से H1B वीजा को लेकर कोई न कोई उथल-पुथल होती ही रहती है। ट्रंप प्रशासन ने अब H1B वीजा के नियमों को और सख्‍त बनाने का निर्णय ले लिया है। नए नियमों के अुनसार H1B वीजा के अंतर्गत अमेरिका में पति या पत्‍नी के तौर पर रह रहे आश्रितों के लिए नौकरी करना अब बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Advertisement

इसका असर वैसे तो अपेक्षाकृत छोटे वर्ग पर ही पड़ने वाला है। H1B वीजा पर काम कर रहे ऐसे प्रोफेशनल जो ग्रीन कार्ड के लिए कोशिश कर रहे हैं ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से प्रभावित होंगे। यह जानकारी यूएस डिपार्टमेंट फॉर होमलैंड सिक्‍योरिटी की तरफ से जारी बयान में दी गई।

Advertisement

हालांकि नए फैसले के बारे में अभी ज्‍यादा नहीं बताया गया है। तो वहीं डिपार्टमेंट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला 'बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन पॉलिसी' के तहत लिया गया है।

आपको बता दें कि फरवरी 2015 में ट्रंप प्रशासन में रह रहे प्रोफेशनलों के उुपर दबाव को कम करने के उद्देश्‍य से निर्भर पति-पत्‍नी को काम करने की छूट का प्रावधान बनाया गया था। इसके तहत ग्रीन कार्ड के लिए प्रतिक्षा कर रहे प्रोफेशनलों के आश्रित जीवनसाथी को काम करने की छूट का प्रावधान था।