प्राइवेट क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए अटल पेंशन योजना बेहद खास है। इस योजना से न केवल आप कम राशि जमा करके हर महीने ज्‍यादा पेंशन के हकदार बन सकते हैं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं। इन्‍हीं सब चीजों को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को लॉन्‍च किया था।

Advertisement

यहां पर आपको हम बताएंगे कि कैसे आपका मात्र कुछ रुपए खर्च करके हजारों रुपए कमा सकते हैं। साथ ही अटल पेंशन योजना के बारे में विस्‍तार से बताएंगे।

Advertisement

योजना का उद्देश्‍य

वृद्धावस्‍था में लोगों को आर्थिक रुप से सहारा देने के उद्देश्‍य से सरकार ने इस योजना को 9 मई 2015 में लॉन्‍च किया था। इसे योजना को इंश्‍योरेंस एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी चलाती है। आप इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से फॉर्म ले सकते हैं या फिर अटल पेंशन योजना की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

इस योजना के फायदे

आपको बता दें कि यह योजना प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए है। यह सुविधा उन लोगों को दी जाती है जो आयकर का भुगतान नहीं करते हैं और जिनका ईपीएफ और ईपीएस अकाउंट नहीं है। इस योजना के तहत आप 60 वर्ष की उम्र में पेंशन पाने के हकदार होंगे। इस योजना में 1000 रुपए से 5000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी।

इस तरह मिलेगा लाभ

अगर आप अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 42 रुपए मासिक की राशि जमा करवाते हैं तो आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद 1000 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। तो वहीं 210 रुपए हर महीने जमा कराने वाले को 60 वर्ष का होने पर 5000 रुपए की पेंशन मिलेगी। जमा राशि बैंक खाते से ऑटो डेबिट हो जाएगी। साथ ही 31 मार्च 2016 तक जो भी लोग इस योजना का हिस्‍सा बन चुके हैं उनके पहले 5 वर्षों में जमा होने वाली राशि का 50 प्रतिशत हिस्‍सा सरकार देगी।

अकास्‍मिक मृत्‍यु होने पर

अगर 60 वर्ष की उम्र के बाद अकाउंट होल्‍डर की अकास्‍मिक मृत्‍यु हो जाती है तो पेंशन की राशि उसके जीवनसाथी या फिर उसके नॉमिनी को दे दी जाएगी। जिसमें की एकमुश्‍त राशि मिलेगी जो कि 1000 रुपए पेंशन के लिए 1 से 7 लाख और 5000 रुपए पेंशन के लिए 5 से 8 लाख रुपए होगी।

प्रीमियम भुगतान

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आप अपनी उम्र और ऐच्छिक पेंशन के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इसे कुछ इस तरह से समझ सकते हैं यदि आपकी उम्र 18 वर्ष है और आप 60 वर्ष की उम्र के बाद 1000 रुपए की मासिक पेंशन चाहते हैं तो आपको इसके लिए सिर्फ 42 रुपए मासिक देने होंगे। वहीं आपको 2000 रुपए मासिक पेंशन के लिए 84 और 3000 रुपए की मासिक पेंशन के लिए 126 रुपए देने होंगे।