मेंक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल फोन, माइक्रोवेव्स और टेलीविजन जैसे प्रोडक्ट्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में दोगुनी तक बढ़ोत्तरी की गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम डिपार्टमेंट ने माइक्रोवेव्स के इंपोर्ट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। तो इसी तरह मोबाइल फोन और टीवी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। तो आइए जानते हैं कि कितने प्रतिशत इसमें बढ़ोत्तरी हुई है।
इस सामान पर बढ़ी इतनी कस्टम ड्यूटी
माइक्रोवेव्स के इंपोर्ट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। तो वहीं मोबाइल फोन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा टेलीविजन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इस कदम से लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स के इंपोर्ट पर भी लागू
राजस्व विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मॉनिटर और प्रोजेक्टर्स के इंपोर्ट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को भी दोगुना कर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक फिलामेंट और डिसचार्ज लैम्प की कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किए गए हैं।
पैदा हो सकते हैं रोजगार के अवसर
सरकार के इस कदम से विदेशों से आने वाले मोबाइल फोन, माइक्रोवेव्स और टेलीविजन की कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान