टेलीकॉम कंपनी एयरटेल पूर्वोत्तर में अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने जा रही है। कंपनी का कहना है अगले 18 महीने में पूर्वोत्तर के 2100 वंचित गांवों में एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि भारती एयरटेल ने इस बारे में दूरसंचार विभाग एवं सार्वभौम सेवा दायित्व कोष यूएसओएफ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह पूर्वोत्तर के चिन्हित वंचित गांवों में व राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।
पूर्वोत्तर के ये राज्य असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा व अरुणांचल प्रदेश हैं। इस समझौते के तहत एयरटेल अगले 18 महीने में 2000 मोबाइल टावर साइट स्थापित करेगी। ताकि 2100 से अधिक गांवों में नागरिकों को दूरसंचार कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सकके। इसके अनुसार उसके इस कदम से क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इस परियोजना के लिए एयरटेल को यूएसओएफ से लगभग 1610 करोड़ रुपए मिलेंगे। एयरटेल द्वारा स्थापित किए गए बुनियादी ढ़ाचें से अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता भी क्षेत्र में सेवाओं की पेशकश कर सकेंगी।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग