पेट्रोल की कीमतों में हर रोज हो रहे बदलाव और बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। कभी पेट्रोल को जीएसटी के अंतरगत लाने की मांग की जाती है तो कभी सरकार से ही पेट्रोल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए हड़ताल करनी पड़ती है। अब मोदी सरकार की कैबिनेट में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऐसी योजना लेकर आ रहे हैं जिससे पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आ सके। नितिन गडकरी ने कहा है कि वह इस योजना को आने वाले शीतकालीन सत्र में सदन के सामने रखेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल सस्ता करने के लिए एक पॉलिसी लाएगी। इसके तहत पेट्रोल में 15 पर्सेंट मेथेनॉल मिलाने की योजना है। इससे पेट्रोल को सस्ता करने और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।
एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, 'संसद के आगामी सत्र में मैं पेट्रोल में 15 पर्सेंट मेथेनॉल मिलाने की नीति की घोषणा करूंगा। मेथेनॉल कोयला से बनाया जा सकता है और इसकी लागत 22 रुपये प्रति लीटर होती है, जबकि पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर पड़ती है।
उन्होंने आगे बताया कि, चीन भी इसी तकनीक का प्रयोग करके 17 रुपये प्रति लीटर की लागत में पेट्रोल बना रहा है।' उन्होंने कहा कि मुंबई के आसपास लगी दीपक फर्टिलाइजर्स और नेशनल केमिकल ऐंड फर्टिलाइजर्स जैसे कारखाने मेथेनॉल का उत्पादन कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वोल्वो ने ऐसे इंजन वाली बस का निर्माण किया है, जो मेथेनॉल पर चल सकती है। वह मुंबई में 25 ऐसी बसों को चलाने का प्रयास भी करेगा, जिसमें लोकल मेथेनॉल का उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाएगा।
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल का भी बड़े पैमाने पर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने अपनी मंत्रिमंडलीय सहयोगी पेट्रोलियम मंत्री को सुझाव भी दिया है कि वह 70,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेट्रोल रिफाइनरी स्थापित करने के मुकाबले इथेनॉल के उपयोग पर ध्यान दे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान