क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन को लगातार सफलता हासिल हो रही है। बुधवार को जहां 1451 डॉलर की बढ़ोत्‍तरी मिली वहीं आज यानी की गुरुवार को भी इसमें 2350 डॉलर से ज्‍यादा की तेजी आ गई है और यह तेजी सिर्फ 1 दिन में आयी है। भारतीय करेंसी के लिहाज से देखें तो 1 दिन में इसका भाव 1.50 लाख रुपए से अधिक बड़ चुका है।

Advertisement

गुरुवार के दिन के कारोबार में बिटकॉइन ने 15585 डॉलर की ऊंचाई को छुआ है। सुबह जब बाजार खुला था तो यह 13227 डॉलर के स्‍तर पर था। रिर्पोट के अनुसार अभी तक बिटकॉइन में कभी भी इतनी ज्‍यादा तेजी देखने को नहीं मिली है।

Advertisement

पिछले 1 महीने में निचले स्‍तर से बिटकॉइन में 170 प्रतिशत से ज्‍यादा की तेजी आ चुकी है। बीते 3 महीने के निचले स्‍तर से यह करेंसी 400 प्रतिशत से ज्‍यादा का रिटर्न दे चुकी है और 6 महीने में निचले स्‍तर से यह 20 गुना ज्‍यादा रिटर्न अपने निवेशकों को पहुंचा चुकी है।

हालांकि बिटकॉइन में निवेश को लेकर मंगलवार को ही भारतीय रिजर्व बैंक ने चेतावनी जारी की थी और इसमें निवेश करने को लेकर आगाह किया था, लेकिन रिजर्व बैंक की इस चेतावनी के वावजूद इसकी कीमतों में एकतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। तीसरी बार बिटकॉइन में निवेश न करने के लिए RBI ने किया आगाह