रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पेश होने के बाद देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 205.26 अंकों की गिरावट के साथ 32,597.18 पर और निफ्टी 74.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,044.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.94 अंकों की गिरावट के साथ 32,798.50 पर खुला और 205.26 अंकों या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,597.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,804.75 के ऊपरी और 32,565.16 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में छह शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (1.76 प्रतिशत), मारुति (1.23 प्रतिशत), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.05 प्रतिशत), इंफोसिस (0.61 प्रतिशत) और कोल इंडिया (0.26 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -सन फार्मा (2.31 प्रतिशत), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.21 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.96 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.78 प्रतिशत) और बजाज-ऑटो (1.65 प्रतिशत)।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 149.19 अंकों की तेजी के साथ 16,662.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 117.88 अंकों की गिरावट के साथ 17,800.83 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.45 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 10,044.10 पर खुला और 74.15 अंकों या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,044.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,104.20 के ऊपरी और 10,033.35 के निचले स्तर को छुआ।
आपको बता दें कि, रिजर्व बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने जीडीपी ग्रोथ की अनुमानित दर का अपना पिछला अनुमान 6.7% ही कायम रखा। रिजर्व बैंक के मुताबिक वित्त वर्ष 2018 में देश की जीडीपी 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। रिजर्व बैंक ने दूसरी छमाही में में महंगाई दर 4.3 से 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। बहरहाल, नई क्रेडिट पॉलिसी आने के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट आई है। निफ्टी बैंक 200 से ज्यादा पॉइंट्स टूट गए। वहीं, सेंसेक्स में भी 196 पॉइंट्स की गिरावट आ गई।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय