इस समय चर्चा का एक विषय बनी हुई है एक करेंसी वह है बिटकॉइन। बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 12000 डॉलर तक रिकॉर्ड हाई हुआ है। इस वर्चुअल करेंसी में यह तेजी पिछले सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी डेरिवेटिव्स के नियामक की घोषणा के बाद देखने को मिली है। नियामक ने सीएमई ग्रुप इंक और सीबाीआई ग्लोबल मार्केट को बिटकॉइन फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि आरबीआई ने तीसरी बार लोगों को इसमें निवेश करने के लिए आगाह किया है।
30 नवंबर को बिटकॉइन ने 10,000 डॉलर का स्तर पार कर लिया था लेकिन आज यह बढ़कर 12,135 डॉलर हो गया है। यही सब देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के लोगों को बिटकॉइन में निवेश से आगाह करने के लिए फिर से चेतावनी जारी की है।
5 दिसंबर को आरबीआई ने इस संबंध में पूर्व में जारी चेतावनी का उल्लेख किया है। साथ ही कहा है कि कई VC के मूल्यांकन में रैली और इनिशियल कॉइन पेशकश में तेज वृद्धि को देखते हुए हम अपनी चिंता को फिर दोहराते हैं। बिटकॉइन का किसी मौद्रिक प्राधिकरण कि ओर से नियमन नहीं होता है। इसमें ट्रेडिंग को मान्यता नहीं दी गई है इसलिए वचुअल करेंसी में ट्रेड करना काफी जोखिम भरा है। इस करेंसी से 1 लाख रुपया ऐसे बन गया 651 करोड़
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान