कॉस्मैटिक, हेल्थ, सेक्योरिटी आदि चीजों के लिए काम करने के बाद आप बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि एक और नया लक्ष्य लेने की तैयारी में है। जी हां इस बार बाबा रामदेव चीनी कंपनी पर हमला बोलने के लिए तैयार हैं। अब पतंजलि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करना चाह रही है। कंपनी की नजर सौर ऊर्जा से संचालित उपकरणों के उत्पादन पर है।
आपको बता दें कि यह क्षेत्र काफी तेजी से उभर रहा है और फिलहाल इसमें चीन से आयात होने वाले सामानों का दबदबा है। Mint को दिए इंटरव्यू में पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन के साथ हम सोलर सेक्टर में उतरने जा रहे हैं। सोलर के साथ भारत के हर परिवार की बिजली की आपूर्ति पूरी की जा सकती है।
रिर्पोट के अनुसार पतंजलि की योजना सोलर उपकरणों के उत्पादन में 100 करोड़ रुपए निवेश करने की है और ग्रेटर नोएडा में इसकी फैक्ट्री अगले कुछ महीनों के भीतर पूर्ण रुप से काम करना शुरु कर सकती है। इस साल की शुरुआत में ही पतंजलि ने नेविगेशन में मदद करने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी एडवांस नेविगेशन एंड सोलार टेक्नोलॉजीस का अधिग्रहण किया। फिलहाल इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपसिटी 120 मेगावॉट की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान