देश के शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से गिरावट जारी थी जो आज सोमवार को जाकर रुकी। सेंसेक्स 32870 के करीब हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। बुधवार को क्रेडिट पॉलिसी से पहले बैंक शेयर सबसे ज्यादा कमजोर दिखे।
आज के कारोबार में निफ्टी ने 10179.2 तक दस्तक दी थी, जबकि सेंसेक्स 33008.5 तक पहुंचा था। दिन के ऊपरी स्तरों से निफ्टी ने 50 अंकों की बढ़त गंवाई, जबकि सेंसेक्स की करीब 150 अंकों की तेजी गायब हुई है।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 16742.6 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 16884.3 के स्तर तक पहुंचा था। हालांकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 19750 के स्तर पर बंद हुआ है।
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी लुढ़ककर 17925 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 18139 तक पहुंचा था।
More Articles
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?