टाटा मोटर्स ने गुजरात सरकार द्वारा उसे अनुचित लाभ दिए जाने के राहुल गांधी के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राज्य सरकार से उसे 584.8 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में मिले न कि अनुदान।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि गुजरात की भाजपा की राज्य सरकार ने साणंद में विनिर्माण कारखाना लगाने के लिए टाटा मोटर्स को 33,000 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ दिया था।
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि गुजरात सरकार द्वारा बनाए गए निवेशक अनुकूल माहौल के चलते कंपनी साणंद में विनिर्माण कारखाना लगाने को प्रोत्साहित हुई। टाटा मोटर्स का कहना है कि उसे राज्य सरकर से 584.8 करोड़ रुपये का ऋण मिला जिसका भुगतान अभी किया जाना है।
कंपनी ने दावा किया है कि साणंद में कारखाना लगाए जाने के बाद से राज्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगारों में बढ़ोतरी हुई है और आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान