शॉपिंग हब अमेजन महिलाओं के लिए एक नया प्‍लेटफॉर्म और सुनहरा अवसर लेकर आया है। जी हां ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग स्‍टोर अमेजन ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 'अमेजन सहेली' नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसके माध्‍यम से महिला उद्यमी ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म अमेजन पर अपने प्रोडक्‍ट असानी से बेच सकेंगी।

Advertisement

अमेजन डॉट इन के जरिए होगा काम

इस सर्विस को बेहतर बनाने के लिए अमेजन इंडिया ने ऐसे संगठनों से गठजोड़ किया है, जो महिला उद्यमिता को प्रोत्‍साहन के लिए काम करते हैं। इन संगठनों में स्‍वरोजगार महिला संघ सेवा और इम्‍पल्‍स सोशल एंटरप्राइज शामिल हैं। अमेजन ने इस पर कहा है कि इन भागीदार संगठनों से जुड़ी महिलाएं ग्राहकों को अमेजन डॉट इन के जरिए अपने उत्‍पादों की पेशकश कर सकेंगी।

छोटे उद्यमियों को ध्‍यान में रख कर हो रहा है काम

अमेजन इंडिया के निदेशक एवं महाप्रबंधक के अनुसार अमेजन भारत में छोटे उद्यमियों को ध्‍यान में रखकर काम कर रहा है। अभी तक इसके सकारात्‍मक नतीजे सामने आए हैं। लेकिन भारत में अभी महिला उद्यमियों को अपना सामान बेचने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ही अमेजन ने इस तरह का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है।

आगे भी होते रहेंगे इस तरह के काम

अमेजन ने इससे पहले इसी साल कंपनी ने नागालैंड में पायलट प्रोजेक्‍ट का आयोजन किया था। यह आयोजन एनएसडीसी एवं राज्‍य सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 50 स्‍वतंत्र उद्यमियों ने भाग लिया था। अमेजन की ओर से यह कहना है कि आगे भी इस तरह के कार्य किए जाते रहेंगे।