टाटा मोटर्स की सबसे सस्‍ती कार नैनो अब बंद होने की कगार पर है क्‍योंकि इस कार की डिमांड और बिक्री में गिरावट लगातार हो रही थी। जिस कारण से कंपनी इसे बंद करने का फैसला ले सकती है। देश में टाटा की ज्‍यादातर डीलरशिप्‍स पर यह कार आपको नहीं दिखेगी। इतना ही नहीं ज्‍यादतर डीलर्स ने पिछले तीन-चार महीनों में इस कार के ऑडर्स भी लेना बंद कर दिया है। इन शो रुम में आपको टाटा टिआगो, टिगोर, हेक्‍सा और नेक्‍सान आदि गाडि़यां देखने को मिलेंगी।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार टाटा नैनो उन मॉडल्‍स में ज्‍यादा पापुलर है जिसका मासिक प्रोडक्‍शन और सेल्‍स वाल्‍यूम न्‍यूनतम रहा है। इस कार को शुरुआत में 1 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्‍च किया गया था, जो कि वक्‍त के साथ बढ़ती रही। अभी टाटा नैनो को दिल्‍ली में 2.25 लाख रुपए से 3.20 लाख रुपए की शोरुम की कीमत पर बेचा जा रहा है।

Advertisement

टाटा मोटर्स ने अगस्‍त में 630 आउटलेट्स पर कुल 180 नैनो कारें डिस्‍पैच कीं। सितंबर में यह संख्‍या घटकर 124 रह गई और अक्‍टूबर में यह 57 रह गई। रिर्पोट के अनुसार टाटा नैनो की डिमांड टैक्‍सी सेगमेंट के तौर पर रह गई है। टाटा नैनो को टार्गेट से हिसाब से ही निर्मित किया जा रहा है। मेन फोकस कंपनी की ज्‍यादा डिमांड वाली कारों पर है।

Advertisement

28 नवंबर को टाटा मोटर्स नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्‍च करेगी। इन कारों का पहला बैच जल्‍द ही सप्‍लाई किया जाएगा।