सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई, लेकिन मार्केट ने बाद में स्‍पीड पकड़ी। सेंसेक्‍स 45 अंकों तक चढ़ने में कामयाब रहा और निफ्टी ने बाद में रिकवरी दर्ज की। बीएसई का सेंसेक्‍स 45 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 33,724 पर और एनएसई का निफ्टी 10 अंक बढ़ कर 10,399 पर बंद हुआ।

Advertisement

बाजार की शुरुआती कमजोरी के बावजूद बैंक शेयरों में भी अच्‍छी खरीददारी रही और बैंक निफ्टी के रिकॉर्ड स्‍तर तक पहुंचा। बैंक निफ्टी 25,892 पर बंद हुआ। एसएंडपी ने भारत की रेटिंग सुधारने के बजाय बीबीबी ही कायम रखी थी जिसके कारण सोमवार की सुबह बाजार की सुस्‍त शुरुआत हुई थी।

Advertisement

तो वहीं कमजोर बाजार में भी मिडकैप शेयरों में तेजी जारी रही। पहली बार निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्‍स 20000 के पार पहुंचा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्‍स 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 20085 के स्‍तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.75 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है।