ज्येफ बोजोस वर्तमान में दुनिया के एक मात्र खरबपति हैं। उनकी संपत्ति दिन दोगुनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। ज्येफ बोजोस खरबपति बनने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने हैं। 18 साल पहले बिल गेट्स ये मुकाम छू चुके हैं। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजॉस ने संपत्ति के मामले में बिल गेट्स का 18 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ दिया है। ब्लैक फ्राइडे सेल के बाद कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी उछाल से बेजॉस की संपत्ति 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 100.3 अरब डॉलर ( करीब 6,46,575 करोड़ रुपये ) हो गई। वह ऐसे दूसरे शख्स हैं जिसकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक हुई है। इससे पहले 1999 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने इस मुकाम को हासिल किया था। आइए जानते हैं ज्येफ बोजोस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
कई लोगों का मानना है कि दुनिया के सफलतम लोग बहुत कम सोते हैं। इसके लिए वह नेपोलियन, अकबर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का उदाहरण देते हैं। शायद ज्येफ बोजोस इस बात में बिल्कुल यकीन नहीं रखते हैं। वह साधारण इंसानों की तरह 8 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं और सुबह के वक्त कोई मीटिंग नहीं रखते हैं।
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस दिन की शुरुआत अपने परिवार के साथ करते हैं। बच्चों और पत्नी के साथ नाश्ता करते हैं और सुबक के वक्त किसी तरह की मीटिंग नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे अच्छा है।
इन सबके अलावा ज्येफ बोजोस एक ऐसा काम भी करते हैं जो शायद कोई अमीर इंसान सोच भी नहीं सकता है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन खुद ही धोते हैं। ये जानकर शायद आप भी यकीन ना करें लेकिन ये बिल्कुल सच है। ज्येफ बोजोस डिनर के बाद बर्तन धोते हैं और कहते हैं उन्हें ये काम बेहद 'सेक्सी' लगता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
इकोनामिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक ज्येफ बोजोस ने 2016 में ईराक में नजरबंद वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार को वापस लाने के लिए अपना प्राइवेट जेट भेजा था। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी संपत्ति के विषय में लोगों से पूछा कि वह इतनी सार संपत्ति कहां दान कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!