चेक बुक बंद होने की खबर को खारिज करते हएु वित्त मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि चेकबुक सुविधा को खत्म करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुछ दिन पहले ही यह रिर्पोट आयी थी कि जल्द ही चेकबुक बंद हो सकते हैं इसके पीछे की वजह डिजिटलीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देना बताया गया था।
गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट करके कहा है कि मीडिया के एक सेक्शन ने यह संभावना जताई है कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार निकट भविष्य में बैंक चेकबुक की सुविधा को खत्म कर सकती है। सरकार इसका खंडन कर चुकी है और दोबारा पुष्टि की जाती है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
आपको बता दें कि इसी सप्ताह कॉन्फीड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने बताया था कि इसकी पूरी संभावना है कि निकट भविष्य में सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए चेक बुक व्यवस्था को खत्म कर दे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान