भारत में टेलीविजन बड़े पैमाने पर लोग देखते हैं। सीरियल्स इसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय होते हैं। छोटे पर्दे के सितारे भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं होते हैं। छोटे पर्दों के इन सितारों के बारे हर कोई जानना चाहता है खासकर कि एक बात कि वह एक दिन में कितनी कमाई कर लेते हैं। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं टेलीविजन के सितारों की एक दिन की कमाई।
टेलिवीज़न एक्टर मिशल रहेजा पिछले दिनों सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' छोड़ने के कारण काफी सुर्खियों में रहे थे। बताया जा रहा था कि मिशल ने इस सीरियल में काम करने के लिए अपनी फीस बढ़ाने की बात बोली थी।
एक एपिसोड की फीस- ₹1.6 लाख
रोनित रॉय भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं जो कि अपने किरदारों के डी पाठक, रिषभ बजाज, मिहिर वीरानी, अपराजित देब की वजह से जाने जाते हैं। वे अभी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले हिन्दी सीरियल अदालत में के डी पाठक और इतना करो ना मुझे प्यार में डॉ. नचिकेत खन्ना के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका अपना सिक्योरिटी बिजनेस भी है जो कि बॉलीवुड सितारों और प्रोडक्शन हाउसेस को सिक्योरिटी प्रोवाईड कराता है। उन्हें कई बार कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एक एपिसोड की फीस- ₹1.5 लाख
एक भारतीय टेलीविजन एवं फ़िल्म अभिनेता हैं। वो विभिन्न धारावाहिकों फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का अभिनय कर रहे हैं।
एक एपिसोड की फीस- ₹1.5 लाख
साक्षी तंवर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्हें मुख्यतः बालाजी टेलीफ़िल्म्स द्वारा निर्मीत टीवी धारावाहिकों कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं में क्रमशः पार्वती अग्रवाल और प्रिया कपूर के अभिनय के लिए जाना जाता है।
एक एपिसोड की फीस- ₹1.25 लाख
टेलीविजन अभिनेता करन पटेल टीवी सीरिलय ये है मोहब्बतें में लीड रोल में है। ये सीरियल कई सालों से चल रहा है और ये लोगों के बीच काफी फेमस है।
एक एपिसोड की फीस- ₹1.10 लाख
'कुछ तो गड़बड़ है दया' इस डॉयलॉग को बोलने के बाद आपको ये बताना नहीं पड़ेगा कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं। शिवाजी साटम फेमस हिंदी सीरियल CID में कई वर्षों से काम कर रहे हैं। ये सीरियल लोगों के बीच काफी फेमस है।
एक एपिसोड की फीस- ₹1 लाख
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे प्रसिद्ध धारावाहिक पवित्र रिश्ता में लीड रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह फेसम रियल्टी शो झलक दिखला जा के चौथे सीजन में भाग ले चुकी हैं।
एक एपिसोड की फीस- ₹1 लाख
देवों के देव महादेव के स्टार कपल मौनी रॉय और मोहित रैना कभी अपने रिलेशनशिप तो कभी ब्रेक अप की अफवाहों को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं।
एक एपिसोड की फीस- ₹1 लाख
दिव्यांका त्रिपाठी एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह टेलीविज़न उद्योग की सबसे जानी मानी व लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। ज़ी टीवी के धारावाहिक "बनू मैं तेरी दुल्हन" में एक दोहरी भूमिका निभाने पर उन्हें भारतीय टेलीविज़न अकादमी द्वारा "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का पुरस्कार मिला था। बाद में उन्हें "ये हैं मोहब्बते" में "इशिता रमन भल्ला" के किरदार के लिए उन्हें "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री " का पुरस्कार मिला है।
एक एपिसोड की फीस- ₹90 हजार
हिना खान भारतीय टेलीवीज़न अभिनेत्री हैं जो 2009 से यह रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य किरदार अक्षरा को निभा रही हैं। हिना खान आज-कल कलर्स चैनल पर चल रहे रियल्टी टीवी शो बिग बॉस में हैं।
एक एपिसोड की फीस- ₹90 हजार
करन सिंह ग्रोवर भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की ' थी।
एक एपिसोड की फीस- ₹80 हजार
रश्मि देसाई एक भारतीय टेलिविज़न अभिनेत्री है। वह कलर्स टेलिविज़न चैनल के धारावाहिक उतरन में तपस्या ठाकुर के लिए जानी जाती है। खबरों के मुताबिक वह अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड में नजर आ सकती हैं।
एक एपिसोड की फीस- ₹65 हजार
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?