पेट्रोल की कीमत दिन व दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर कहीं से पता चल जाएगा की पेट्रोल सस्ता मिल रहा है तो हर कोई इसका लाभ लेना चाहेगा। तो आपको यहां हम भी बताएंगे कि कहां पर आपको फ्री में पेट्रोल मिल रहा है। आगे जानिए फ्री में पेट्रोल पाने का तरीका-
आपको फ्री में पेट्रोल मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। इसके लिए आपको मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा। मोबिक्विक एप से जब आप पेट्रोल पम्प पर भुगतान करेंगे तो वह पैसा पूरा आपके वॉलेट में वापस आ जाएगा। मोबिक्विक कंपनी की यह खास स्कीम है जिसके चलते आपको 100% कैशबैक मिलेगा।
आपको बता दें कि इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच पेट्रोल भरवाना होगा, जिसमें आपको सुपरकैश ऑफर मिलेगा। इस ऑफर 22 नवंबर से चल रहा है। 24 नंवंबर को यह ऑफर खत्म हो जाएगा। ऑफर का लाभ लेने के लिए कम से कम 10 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा।
इस ऑफर के लिए आपको किसी कूपन कोड की आवश्यकता नहीं होगी। पेट्रोल पंप पर पेमेंट करते वक्त आपको सिर्फ QR कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आपने जितनी राशि का पेट्रोल डलवाया है उतना अमाउंट एंटर करना होगा। कैशबैक आने पर उसका इस्तेमाल आप दूसरी बार पेट्रोल डलवाने पर कर सकते हैं, लेकिन अगली बार आपको कम से कम 200 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा।
पेट्रोल भरवाने पर आपको वॉलेट में कैशबैक तो मिलेगा ही साथ 0.75 प्रतिशत की ऑनलाइन छूट भी मिलेगी। यह छूट आपके वॉलेट में 5 दिन के अंदर आपके वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा। वहीं कैशबैक के लिए 24 घंटे इंतजार करना होगा।
इस ऑफर के अलावा भी पेट्रोल-डीजल के लिए मोबिक्विक वॉलेट से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का सुपरकैश मिलता है। तो वहीं कम से कम 50 रुपए तक पेट्रोल डलवाने पर आपको 50 रुपए तक का कैशबैक भी मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान