कार कंपनी मारुति अपने ग्राहकों को इस समय पूरी कीमत लौटा रही है। तो अगर कंपनी आपके वाहन में आई खराबी को ठीक करने से इंकार करती है तो आपको कार की कीमत वापस मिल सकती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके अनुसार कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने एक मॉडल में आई खराबी को ठीक नहीं कर पाई। जब यह मामला उपभोक्‍ता आयोग पहुंचा तो फैसला ग्राहक के पक्ष में आया और कंपनी को कार की कीमत वापस देने को कहा गया।

Advertisement

यह मामला है आंध्रप्रदेश के रहने वाले डॉक्‍टर के एस किशोर का जिन्‍होंने 10 जनवरी 2003 को मारुति सुजुकी अल्‍टो LX 800 कार खरीदी थी। इस कार को उन्‍होंने 3.3 लाख रुपए में खरीदा था। ग्राहक के मुताबिक इस कार को दूसरे, तीसरे और चौथे गियर में चालने पर जर्क मह‍सूस होता था और आवाज आती थी।

Advertisement

ग्राहक के अनुसार कई बार डीलर के पास चक्‍कर लगाने के बाद भी कार से इस कमी को दूर नहीं किया जा सका। इसके बाद डॉ किशोर ने सर्वोच्‍च उपभोक्‍ता आयोग का रुख किया। उपभोक्‍ता पैनल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को कार की पूरी कीमत वापस करने का निर्देश दिया है।

उपभोक्‍ता पैनल ने कहा है कि किसी भी गाड़ी में अगर खराबी आती है तो उस गाड़ी को बनाने वाली कंपनी का फर्ज है कि वह उस खराबी को दूर करे। अगर खराबी दूर नहीं होती है तो कंपनी को वह सारे पैसे ग्राहक को वापस करने पड़ेंगे।