कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) शेयर बाजार में आई तेजी का फायदा उठाने की तैयारी कर रहा है। जी न्यूज वेब पोर्टल के अनुसार ईपीएफओ अपने मेंबर्स को पीएफ का ज्यादा हिस्सा इक्विटी में निवेश करने का ऑप्शन दे सकता है। इसका फैसला पूरी तरह खाताधारक पर निर्भर करेगा। उपभोक्ता की मंजूरी के बिना ईपीएफओ निवेश नहीं बढ़ाएगा।
ईपीएफओ का मानना है कि इक्विटी में निवेश से मेंबर्स का पीएफ डिपॉजिट पर बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। आपको बता दें कि 23 नवंबर को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक है जिसमें इसका इक्विटी निवेश का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। अगर सीबीटी प्रस्ताव को मंजूरी देता है तो पीएफ सदस्यों के पास यह विकल्प होगा कि वह अपने डिपॉजिट का ज्यादा हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करने की मंजूरी दे।
ऐसा कहा जा रहा है कि 23 नवंबर को सीबीटी की बैठक में इक्विटी में निवेश के तरीकों पर एक्सपर्ट की एक टीम प्रजेंटेशन देगी। शेयर बाजार में निवेश के तरीके में बदलाव पर सीबीटी की बैठक में विचार होना है। इनमें से एक प्रस्ताव में इक्विटी में पैसा लगाने के विकल्प का है। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एक्सपर्ट की टीम सीबीटी को प्रस्ताव के फायदे और नुकसान की जानकारी देगी।
EPFO अभी शेयर बाजार में कुल 15 फीसदी तक निवेश करता है। इस निवेश पर अब तक बेहतर रिटर्न मिला है। तो वहीं सरकारी सेक्योरिटीज में निवेश पर रिटर्न नहीं मिल रहा है। ऐसे में EPFO के सामने ये चुनौती है कि वह पीएफ डिपॉजिट पर बेहतर रिटर्न कैसे दिलाए। ईपीएफओ ने पिछले साल पीएफ पर 8.65 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं बैंक एफडी और स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में लगातार कम हुआ है।
पीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर जल्द फैसला होना है। तो वहीं यह माना जा रहा है कि 23 नवंबर को होने वाली बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए मिलने वाले ब्याज पर कोई फैसला नहीं होगा। बैठक में सिर्फ ब्याज दर पर विचार किया जाएगा। ब्याज दर तय करने के लिए CBT की एक और बैठक दिसंबर में हो सकती है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित