पेटीएम का इस्‍तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। ICCI बैंक ने पेटीएम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक का शॉर्ट टर्म लोन ऑफर किया है। इस लोन का उपयोग ग्राहक पेटीएम से खरीददारी में कर सकते हैं। कस्‍टमर यह लोन कई बार ले सकते हैं, लेकिन इससे पहले उन्‍हें पुराना लोन चुकाना होगा। अगर यह सर्विस सक्‍सेज होती है तो बैंक यह सर्विस पेटीएम का उपयोग करने वाले अन्‍य लोगों को भी यह सुविधा दे सकता है।

Advertisement

मिलेगा क्रेडिट स्‍कोर

बैंक का कहना है कि यह एक तरह का प्राइवेट क्रेडिट कार्ड है। इसमें क्रेडिट स्‍कोर भी मिलेगा। बैंक के अनुसार ग्राहक इस सुविधा का इस्‍तेमाल 24 घंटे में कभी भी कर सकते हैं।

45 दिन तक नहीं देना होगा लोन

इस लोन पर शुरुआत के 45 दिनों तक कोई ब्‍याज नहीं देना होगा। अगर कस्‍टमर इस समय सीमा के अंदर लोन वापस कर देता है तो उसे यह कर्ज फ्री में पड़ेगा।

समय पर कर्ज न दे पाने पर लगेगा ब्‍याज

जो कस्‍टमर समय पर कर्ज वापस नहीं कर पाएंगे उन्‍हें लेट फीस चुकानी पड़ेगी। यह लेट फीस 50 रुपए है। इसके अलावा 3 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज भी देना होगा। बैंक ने यह साफ किया है कि उसने पेटीएम से किसी भी प्रकार का कमर्शियल एग्रीमेंट नहीं किया है। अगर कोई कस्‍टमर यह फीस नहीं दे पाता है तो इसकी जिम्‍मेदारी पेटीएम की नहीं होगी।

शुरु करना होगा अकाउंट

यह लोन प्राप्‍त करने के लिए ग्राहकों को यह सुविधा पेटीएम ICICI बैंक डिजिटल क्रेडिट अकाउंट में मिलेगी। इस सुविधा को लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। जिसके बाद यह सुविधा तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रकार के दस्‍तावेज देने की जरुरत नहीं है। इसके अलावा किसी ग्राहक को बैंक के ब्रांच में भी आने की जरुरत नहीं है।