टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो की निगाहें ई-कॉमर्स सेक्टर पर हैं। रिलायंस जियो जल्द ही इस सेक्टर में धमाकेदार एंट्री कर सकता है। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक अगले साल तक रिलायंस जियो इस क्षेत्र में कदम रख सकता है।
इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक रिलायंस जियो की इस सर्विस का नाम किराना होगा। इसके लिए रिलायंस ने पायलट प्रोजेक्ट पर काम भी शुरु कर दिया है। इसमें मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद का नाम पायलट प्रोजेक्ट में शामिल है।
खबरों के मुताबिक रिलायंस की ये सर्विस न तो पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, बल्कि बताया जा रहा है कि यह ऑनलाइन टू ऑफलाइन स्पेस होगा। शुरुआत में स्टोर से डेली यूज के सामान खरीदने के लिए डिजिटल कूपन की जरूरत हो सकती है। इसके जरिए पास के किराना स्टोर से खरीदारी कर सकेंगे।
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कंपनी किराना स्टोर्स के साथ काम कर रही है और इसी तरह एक शॉपिंग मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसके तहत जियो मनी प्लेटफॉर्म और डिजिटल कूपन यूज करते हुए खरीदारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि टेक्स्ट मैसेज की भी सर्विस होगी जिससे खरीदारी की जा सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी बाजार को समझना चाहती है. इस प्रोजेक्ट में आईटीसी, डाबर, टाटा बेवरेजेस, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस और अमूल को शामिल किया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसका मोड ऑफ ट्रांजैक्शन क्या होगा और इसके लिए कोई खास वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी।
रिलायंस की ये पहल ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं हैं। रिलायंस ने टेलिकॉम सेक्टर में भी बेहद धमाकेदार एंट्री ली थी जिसने बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी थी। यही नहीं रिलायंस के कारण ही आरकॉम को बंद करने की नौबत तक आ चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग