रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 19 अरब डॉलर तकरीबन 1241 अरब रुपये से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर यानी कि 2926 अरब रुपये हो गई है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली परिवार का स्थान है। यह बात फोर्ब्स पत्रिका की एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची में कही गई है।

Advertisement

दूसरे स्‍थान पर सैमंसग का ली परिवार

दक्षिण कोरिया के ली परिवार की संपत्ति11.2 अरब डॉलर यानी 731.36 अरब रुपये बढ़कर 40.8 अरब डॉलर यानी 2664.95 अरब रुपये हो गई है। इसकी वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के मूल्य में पिछले एक साल में 75% का इजाफा होना है।

हांगकांग का परिवार तीसरे नंबर पर

इस सूची में हांगकांग का कॉक परिवार तीसरे स्थान पर है। उसकी संपत्ति40.4 अरब डॉलर यानी 2638.83 अरब रुपये है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रीयल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है।

थाईलैंड का परिवार चौथे स्‍थान पर

थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिसकी कुल संपत्ति36.6 अरब डॉलर यानी 2390.62 अरब रुपये है।अंबानी परिवार इस सूची में शामिल इकलौता भारतीय परिवार है जो शीर्ष दस में शामिल है।

अजीम प्रेमजी का परिवार 11 वें स्‍थान पर

इसके अलावा इस सूची में 19.2 अरब डॉलर 1254.10 अरब रुपये की संपत्ति के साथ प्रेमजी परिवार 11वें स्थान पर, 18.8 अरब डॉलर 1227.97 अरब रुपये की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार 12वें स्थान पर, 17.2 अरब डॉलर 1123.46 अरब रुपये की संपत्ति के साथ मित्‍तल परिवार 14वें स्थान पर, 16.1 अरब डॉलर 1051.61 अरब रुपये की संपत्तिके साथ मिस्त्री परिवार 16वें स्थान पर और 14.1 अरब डॉलर 920.98 अरब रुपये की संपत्ति के साथ बिड़ला परिवार 19वें स्थान पर है।