अगर आप ने हाल में घर खरीदा है तो अपनी कमाई का पूरा हिसाब रख लें, क्‍योंकि इनकम टैक्‍स विभाग की नजर है। खासकर उन लोगों पर जिन्‍होंने 30 लाख से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी की रजिस्‍ट्री करवाई है। सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा के अनुसार बेनामी संपत्ति और कर चोरी को लेकर सरकार काफी गंभीर है। सरकार कैश लेन-देन रोकने के लिए सख्‍ती बरतेगी।

Advertisement

30 लाख से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी रजिस्‍ट्री कराने वाले हर शख्‍स की कमाई की जांच की जा रही है। सीबीडीटी ने 1 साल में 621 प्रॉपर्टी को जब्‍त किया है। तो वहीं पैन कार्ड के आवेदन की संख्‍या 3 गुना हुई है। पहले पैन कार्ड के आवेदन की संख्‍या 2.5 लाख से ज्‍यादा नहीं होती थी। अब हर महीने पैन के लिए 7.5 लाख आवेदन आते हैं। अब लोग भी पैन के जरिए लेनदेन करना चाहते हैं।

Advertisement

बेनामी प्रॉपर्टी को लेकर सख्‍ती की न‍िति के तहत इनकट टैक्‍स विभाग ने निगरानी सिस्‍टम मूजबूत किया है। 30 लाख से ज्‍यादा की रजिस्‍ट्री पर जांच की जा रही है। इसके लिए रजिस्‍ट्री ऑफिस से डाटा मांगा जा रहा है और घर बेचने और खरीदने वालों की कमाई का मिलान किया जा रहा है। इसके अलावा शेयर बाजार और एमएफ में निवेश पर भी सरकार की नजर है।