अगर आप भी बिना कुछ किए पैसे कमाना चाहते हैं तो श्‍योओमी फोन आपके लिए यह अवसर लेकर आया है। चीनी कंपनी श्‍याओमी अपने कस्‍टमर के लिए फोटोग्राफी चैलेंज लेकर आई है। इसमें पार्टिसिपेंट को फोटोशूट सबमिट करना होगा। जिसमें विनर को 19 लाख 64 हजार रुपए अवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे।

Advertisement

20 अक्‍टूबर से 11 दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

तो अगर आप भी अपनी फोटो खिचाने के शौकीन है तो अपने हाथ से इस अवसर को जाने मत दीजिएगा। कंपनी यह प्रतियोगिता भारत, रसिया, विएतनाम और इंडोनेशिया में ऑर्गनाइज कर रही है। यह इवेंट 20 अक्‍टूबर से शुरु होकर 11 दिसंबर तक चलेगा।

ये लोग कर सकते हैं पार्टिसिपेट

इस प्रतियोगिता में Xiaomi Mi A1 के यूजर ही पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इस स्‍मार्टफोन को कंपनी ने सितंबर में लॉन्‍च किया था। इसके प्रमोशन के लिए ही कंपनी यह इवेंट कर रही है। पार्टिसिपेंट को Mi A1 से ही फोटो शूट करना होगा और उसे कॉम्‍पीटिशन में भेजना होगा।

ऐसे कर सकते हैं पार्टिसिपेट

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को एमआई की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्‍टर करना होगा। इसमें कॉन्‍टैक्‍ट इंफॉर्मेशन के साथ ही प्रोफाइल फोटो लगानी होगी। फोटो के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। इसमें लाइफ स्‍टाइल, नेचर, एनिमल्‍स, लैंडस्‍केप, पीपल के साथ ही और भी कई अन्‍य कैटेगरी हैं। बेस्‍ट फोटो का सलेक्‍शन कमेटी करेगी। तो वहीं जीतने वाले का नाम 20 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

विनर को मिलेाग 19 लाख 64 हजार रुपए

जो इस प्रतियोगिता को जीतेगा उसे 19 लाख 64 हजार रुपए का ईनाम मिलेगा। सेकंड में दो विनर्स अनाउंस होंगे, इन्‍हें 6 हजार 54,500 रुपए की राशि मिलेगी। तीसरे नंबर में तीन विजेताओं का नाम होगा जिसमें तानों लोगों को 3 लाख 27 हजार रुपए मिलेंगे। कंपनी हर रीजन के टॉप 5 यूजर्स को भी चुनेगी। इनमें से हर एक को Mi A1 दिया जाएगा।