यह सुनने में काफी दिलचस्पी और हैरानी दोनों ही हो रही है। पर यह सच है। मध्यप्रदेश के व्यवसायकि शहर कटनी में छोटे नोट नहीं चल रहे हैं। पत्रिका वेब न्यूज पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार यहां पर सारा कारोबार बड़ी नोटों के ही माध्यम से चल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। जबकि कटनी में मध्यप्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले बहुत ज्यादा कारोबार होता है।
इटारसी के बाद मध्यप्रदेश में कटनी सबसे बड़ा रेलवे जंक्सन है। यहां पर लोगों की आबादी भी अच्छी खासी है। साथ ही कटनी संस्कारधानी जबलपुर के काफी नजदीक भी है। यहां पर कारोबार अन्य शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। इसके बाद भी यहां सारा बिजनेस इस समय बड़े नोटों के माध्यम से हो रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक से 200 और 50 रुपए के नोट की सप्लाई नहीं हो रही है। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नए नोट की शहर में सप्लाई क्यों नहीं हो रही है, इसे लेकर बैंक अधिकारी भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
आरबीआई से छोटे नोट की सप्लाई नहीं होने से लेनदेन के दौरान उपभोक्ताओं को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कटनी व्यावसायिक रुप से एक बड़ा शहर है यहां प्रतिदिन 10 करोड़ से ज्यादा की नकदी का लेनदेन होता है। छोटे नोट की कमी के कारण व्यापारी भी परेशान हैं। फुटकर व्यापारी भी परेशान हो रहे हैं। हर कस्टमर को चिल्लर लौटाने में उन्हें दिक्कत जा रही है।
छोटे नोट की कमी का असर बाजार से लेकर एटीएम मशीनों में नोट की उपलब्धता पर भी पड़ा है। जिले में पांच सौ रुपए के नए नोट की कमी से बैंक भी जूझ रहे हैं। हालात तो इस कदर खराब हैं कि बीते दिनों अचानक नकदी कम हो जाने से एसबीआई प्रबंधन को बैंक ऑफ बड़ोदा से नकदी लेनी पड़ी। तो वहीं एटीएम में नकदी न होने से लोगों खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
शहर में नकदी की समस्या अचानक से सामने आयी है। इस समस्या से शहर का हर व्यक्ति परेशान हो रहा है। बैंकों का इस मामले में कहना है कि नकदी की समस्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। एटीएम में हमेशा नकदी उपलब्ध रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान