आइडिया सेल्‍युलर को वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में 1107 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्‍त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आइडिया सेल्‍युलर को 814.9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्‍त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्‍युलर की आय 8.6 फीसदी घटकर 7465 करोड़ रुपए रही है। वित्‍त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्‍युलर की आय 8166.5 करोड़ रुपए रही थी।

Advertisement

आपको बता दें कि तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्‍युलर का एबिटडा 1875.4 करोड़ रुपए से घटकर 1501.6 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्‍युलर का एबिटडा मार्जिन 23 फीसदी से घटकर 20.1 प्रतिशत रहा है।

Advertisement

तो वहीं आइडिया सेल्‍युलर बोर्ड ने टावर कारोबार बेचने को मंजूरी दे दी है। टावर कारोबार डील से आइडिया सेल्‍युलर का 4000 करोड़ रुपए मिलेंगे। आइडिया सेल्‍युलर 4000 करोड़ रुपए में एटीसी टेलीकॉम को टावर कारोबार बेचेगी।
2018 की पहली छमाही तक ये सौदा पूरा होने की उम्‍मीद है। साथ ही वोडाफोन भी एटीसी टेलीकॉम को 3850 करोड़ रुपए में टावर कारोबार बेचेगी।