हमारे आस-पास तमाम ऐसे लोग हैं जो जीतोड़ मेहनत करने के बाद भी बहुत थोड़ी रकम जमा कर पाते हैं। वहीं कुछ लोग नौकरी के जरिए पैसे कमाते हैं पर यहां हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बता रहे हैं जो बेरोजगार है, फिर भी वो हर घंटे 8 लाख रुपए की कमाई करती है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वो लड़की ऐसा क्या करती है जो वह हर घंटे 8 लाख रुपए कमा रही है, आइए जानते हैं।
इस अनोखी लड़की का नाम है चेल्सिया। चेल्सिया ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है और उसे ऑफिस में कंप्यूटर पर बैठकर काम करने पसंद नहीं था। तो उसने पैसे कमाने के लिए नया जरिया खोजा। इसके लिए उसने अपने ही पैशन को कमाई में बदल दिया।
चेल्सिया ने ऑनलाइन वीडियो गेम का जरिया खोजा और वह ऑनलाइन वीडियो गेम्स खेलकर काफी पैसा कमा रही है। चेल्सिया 1 घंटे तक वीडियो गेम खेलने के लिए करीब 8 लाख रुपए लेती हैं। अब आखिर आप ये सोच रहे होंगे कि कोई गेम खेलता है तो उसे पैसे क्यों मिलते हैं, तो आपका ये संशय भी हम यहां दूर कर देते हैं। आगे पढ़िए।
जिस वक्त चेल्सिया गेम खेल रही होती हैं, उस वक्त लोग गेम लाइव देखते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सब्स्क्रिप्शन, ऐड और स्पॉन्सर मिलने के चलते उन्हें करीब 8 लाख तक मिल जाते हैं।
चेल्सिया को पार्टीज करने का काफी शौक है, वो सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज अपलोड करती रही हैं। चेल्सिया ने फार्मेसी में डिग्री ली है लेकिन वो नौकरी नहीं करना चाह रही थी। उनका कहना है कि जितनी कमाई वो गेमिंग में कर लेती हैं उतनी वो जॉब करके कभी नहीं कर पातीं। यही नहीं इस कमाई से वो अपने पूरे परिवार का भी खर्चा उठा लेती हैं।
इतना ही नहीं चेल्सिया लोक कल्याण के लिए चैरिटी भी करती हैं। लोगों के कल्याण के लिए वो इन पैसों को चैरिटी में भी लगाती हैं। वो कई सामाजिक कार्य करती रहती हैं। कई फंक्शंस में भी वो हिस्सा लेती हैं और जिनकों पैसों की जरूरत पड़ती है वो चैरिटी कर देती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान