रीयल्‍टी फर्म टाटा हाउसिंग ने कहा कि उसकी 11 परियोजनाओं में अपार्टमेंट खरीदने वालों को 3.99 प्रतिशत पर आवास श्रण उपलब्‍ध कराएगा। इसके लिए उसने इंडिया बुल्‍स हाउसिंग फाइनेंस के साथ भागीदारी की है। जबकि इस समय होम लोन की दरें करीब 8.5 प्रतिशत है। तो अगर आप भी होम लोन लेने का सोच रहे हैं तो एक बार इस ऑफर को जरुर ध्‍यान दीजिए।

Advertisement

टाटा हाउसिंग ने इंडियाबुल्‍स होम लोन्‍स के साथ मिलकर मोनेटाइज इंडिया अभियान की शुरुआत की। कंपनी का कहना है कि इस अभियान में घर खरीदने वालों को 3.99 प्रतिशत के होम लोन की दर के साथ टाटा हाउसिंग संपत्ति का मालिक बनने का मौका मिलता है।

Advertisement

होम लोन की यह विशेष दर केवल पहले पांच सालों के लिए मान्‍य होगी। यह योजना आज से 12 दिसंबर 2017 तक सात शहरों में टाटा हाउसिंग द्वारा 11 परियोजनाओं में वैद्य रहेगी।

अभी तक इस बारे में नहीं बताया गया है कि टाटा हाउसिंग की ये परियोजनाएं किन शहरों में उपलब्‍ध हैं।