सोशल साइट फेसबुक ने भारत में प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रभावी बचाव व राहत कार्यों में मदद के लिए विशेष समाधान टूल पेश किए हैं। अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार एनडीएमए व गैर सरकारी संगठन सीड्स इन इंडिया से हाथ मिलाया है। फेसबुक किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इन एजेंसी को इन समाधान की पेशकश करेगी।
इसके तहत फेसबुक डिजास्टर मैप डाटा की पेशकश करेगी जिसमें प्रभावित इलाके में फेसबुक उपभोक्ताओं की आवाजाही व मौजूदगी की जानकारी मिल सकेगी।
फेसबुक के प्रमुख रितेश मेहता के अनुसार इसका उद्देश्य देश में किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत व बचाव कार्य में मदद करना है। इससे इस तरह के संकट से पहले व बाद में संगठनों के पास सटीक जानकारी रहेगी।
कंपनी ने डिजास्टर मैप सुविधा को जून में बड़े स्तर पर पेश किया था। वह इन उपायों या समाधान को पेरु व अमेरिका में कार्यान्वित कर चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान