वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में सोने की मांग इस साल गिर गई है। सितंबर तिमाही में सोने की मांग में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट है। गोल्ड काउंसिल की रिर्पोट के अनुसार कीमत के हिसाब से मांग में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी से सितंबर तिमाही में ज्वेलरी की मांग घटी है।
2017 की तीसरी तिमाही में मांग 145.9 टन रही है जो कि पिछली तिमाही से 24 फीसदी कम है। वहीं कीमत के हिसाब से सोने की मांग करीब 30 फीसदी घटकर 38,450 करोड़ रुपए रह गयी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार तीसरी तिमाही में ज्वेलरी की मांग 25 फीसदी से घटकर 115 टन के पास रही है, जबकि तीसरी तिमाही में सोने में निवेश की मांग 23 प्रतिशत गिरकर 31 टन रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का अनुमान है कि 2017 में सोने की मांग 650-750 टन हो सकती है।
सोने की मांग मे गिरावट का कारण एक्सपर्ट जीएसटी लागू होने और नए एंटी मनी लॉड्रिंग कानून को मानते हैं। इस कानून के तहत 50 हजार रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी खरीदने पर पैन कार्ड जरुरी होने से सोने की डिमांड पर निगेटिव असर पड़ा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग