फ्रांसीसी वाहन कंपनी रेनो ने अपना नया एसयूवी माडल कैप्‍चर आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी देश भर में शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये होगी। भारत में इस कार के तीन वेरियंट्स RXE, RXL और RXT लॉन्‍च किए हैं।

Advertisement

रेनो इंडिया के सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि कंपनी इस मॉडल के जरिए भारत में तेजी से बढ़ते एसयूवी खपत का दोहन करना चाहेगी। कैप्‍चर पेट्रोल व डीजल दोनो ऑप्‍शन में उपलब्ध होगी। इसका टॉप मॉडल प्‍लैटिने सिर्फ डीजल ऑप्‍शन में ही मिल सकेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, केवल 2017 में ही भारत में एसयूवी की बिक्री 46 प्रतिशत बढ़ी है। ग्राहक अब अनेक फीचर व स्टाइल वाली एसयूवी गाड़ियों को तवज्‍जो दे रहे हैं। कैप्‍चर इन जरूरतों को पूरा करेगी। साहनी ने कहा कि कैप्‍चर में 50 प्रीमियम फीचर होंगे जिनमें प्रोजेक्टर हैडलैंप व एलईडी डेटाइम शामिल है।

कैप्‍चर का पेट्रोल संस्करण 9.99 लाख रुपये से 11.69 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। यह शुरुआती आमंत्रण कीमत देश भर में लागू होगी। डीजल कार की कीमत 11.39 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये रहेगी। तो वहीं पेट्रोल कार की ईंधन खपत 13.87 किलो मीटर प्रति लीटर और डीजल कार का औसत 20.37 किलो मीटर प्रति लीटर है।

Advertisement

इस समय कैप्‍चर का मुकाबला हुंडई की क्रेटा व महिंद्रा की स्कोर्पियो जैसी अनेक कारों से होगा।

रेनो इस समय भारतीय बाजार में एसयूवी डस्टर, लोजी व क्विड बेच रही है। कंपनी भारत में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और इस साल के आखिर तक इसको 300 शोरूम तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पिछले साल यह संख्या 260 थी।