बाबा रामदेव की पतंजलि और केंद्र सरकार के बीच 10 हजार करोड़ रुपए का समझौता हुआ है। वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2017 के दौरान भारत सरकार और पतंजलि के बीच 10 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन हुआ। समझौते के दौरान सेंट्रल फूड प्रोसेसिंग मिनिस्‍टर हरसिमरन कौर और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्‍ण मौजूद रहे।

Advertisement

इस फूड फेस्टिवल में केवल पतंजलि ही ऐसी भारतीय कंपनी है जिसे आमंत्रित किया गया था। फेस्‍ट में 40 देशों की कंपनियों को हिस्‍सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। पतंजलि आयुर्वेद के फाउंडर बाबा रामदेव और बालकृष्‍ण ने इस साल मई में बताया था कि कंपनी का वित्‍त वर्ष 2016-17 में टर्नओवर 10,561 करोड़ रुपए था। भारत सरकार ने पतंजलि के साथ उसके वार्षिक टर्नओवर जितने का Mou साइन किया है।

Advertisement

इससे पहले भी कई राज्‍य सरकारें पतंजलि के साथ फूड पार्क के लिए जमीन उपलब्‍ध कराने जैसे समझौते कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने औषधीय खेती के लिए पतंजलि के साथ 53 एकड़ जमीन की डील फाइनल की थी। पतंजलि 2017-18 वित्‍त वर्ष में 100 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लेकर चल रही है।