आधार अब हर जगह हर क्षेत्र में जरुरी हो गया है। इसी के चलते अब IRCTC के द्वारा टिकट बुक करने वालों के लिए भी आधार जरुरी हो गया है। जी हां जो लोग ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेलवे के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं उन्‍हें पहले अपना आधार वेरिफाइ कराना होगा। अगर आप का आधार कार्ड आईआरसीटीसी से लिंक नहीं है तो आप महीने में 6 से ज्‍यादा टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने की वेबसाइट आईआरसीटीसी ने बताया कि अगर आप एक महीने में 6 से ज्‍यादा टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना होगा। इससे पहले सिम कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक के लिए आधार को जरुरी बनाने के लिए सरकार हर कोशिश कर रही है।

Advertisement

आईआरसीटीसी ने अपने एक ट्वीट के माध्‍यम से यह जानकारी दी है कि महीने में 6 से ज्‍यादा टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से लिंक करना जरुरी है। आपको बता दें कि आधार से आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक करने के बावजूद आप महीने में 12 से ज्‍यादा टिकट बुक नहीं करा सकते हैं।