यह न्‍यूज पढ़के भले ही आप हंस रहे हों पर यह सच है। जल्‍द ही ऐसा हो सकता है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं जानी-मानी एयरक्राफ्ट कंपनी स्‍पाइसजेट है। स्‍पाइसजेट रनवे और एयरस्ट्रिप के पारंपरिक तरीकों को बदलने की पहली शुरुआत करने की कोशिशों में है। यह काम स्‍पाइसजेट और जापान की एक कंपनी के नए एविएशन प्रोजेक्‍ट के तहत हो सकता है।

Advertisement

शुरु होंगे छोट विंग्‍स वाले विमान

स्‍पाइसजेट के अनुसार वह छोटे विंग्‍स वाले विमान शुरु करने के बारे में विचार कर रहा है जिसे उन स्‍थानों पर पहुंचाया जा सके, जहां अभी तक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के कारण एयरपोर्ट्स नहीं बन पाए हैं। इस प्रोजेक्‍ट के जरिए ऐसे एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी है जो पानी, घास या खुले खेत में भी लैंड कर सके।

10 से 14 सीटर विमान

स्‍पाइसजेट कंपनी के अनुसार वह जापान की कंपनी सेटुची होल्डिंग्‍स के साथ 10 से 14 सीटर विमान बनाने की तैयारी में है। इन विमानों को लैंड होने के लिए रनवे या लैंडिंग स्ट्रिप की जरुरत नहीं होगी। बल्कि ये पानी में घास या खेत पर भी लैंड हो सकेंगे।

टेस्‍ट की जा चुकी है डेमो फ्लाइट्स

स्‍पाइसजेट ने बताया कि ऐसे एयरक्राफ्ट्स की डेमो फ्लाइट्स नागपुर और गुवाहाटी में टेस्‍ट की जा चुकी है। जापान की कंपनी सेटुची ग्‍लोबल रुप से स्‍पेशल विमानों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग करती है।

कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

स्‍पाइसजेट के चेयरमैन के अनुसार भारत में एयरपोर्ट काफी कम हैं। भारत में छोटे बाजारों में विकास हो रहा है, लेकिन इन छोटे बाजारों के बीच कनेक्टिविटी कम है या फिर है ही नहीं। इसलिए हम ऐसा उपाय तलाश रहे हैं जिससे उन जगहों पर भी उड़ानें ले जा सकें, जहां एयरपोर्ट ही नहीं हैं।