देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.03 अंकों की गिरावट के साथ 33,213.13 पर और निफ्टी 28.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,335.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 11.23 अंकों की गिरावट के साथ 33,254.93 पर खुला और 53.03 अंकों या 0.16 % की गिरावट के साथ 33,213.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,294.30 के ऊपरी और 33,164.28 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 में तेजी रही। एक्सिस बैंक (8.00 %), ओएनजीसी (2.38 %), भारती एयरटेल (0.98 %), हीरो मोटोकॉर्प (0.63 %) और विप्रो (0.39 %) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - इंफोसिस (2.43 %), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.14 %), टाटा स्टील (2.11 %), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.02 %) और टाटा मोटर्स (1.66 %)।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 22.66 अंकों की तेजी के साथ 16,587.98 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.74 अंकों की तेजी के साथ 17,600.49 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.25 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,364.90 पर खुला और 28.35 अंकों या 0.27 % की गिरावट के साथ 10,335.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,367.70 के ऊपरी और 10,323.95 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.03 %), दूरसंचार (1.46 %), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.28 %), बैंकिंग (0.25 %) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.15 %) में सर्वाधिक तेजी रही।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?