पेटीएम हमेशा कुछ न कुछ खास ऑफर लेकर आता ही रहता है। एक बार फिर अपने कैशबैक ऑफर के लिए पेटीएम न्‍यूज हेडलाइन में छाया हुआ है। इस बार पेटीएम 100% कैशबैक ऑफर गाड़ी में तेल भराने के लिए दे रहा है। इस ऑफर के द्वारा आपके पैसे लगभग पूरे आपके पास आ जाएंगे। खास बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ आज यानि कि 31 अक्‍टूबर के लिए है। तो जल्‍दी कीजिए।

Advertisement

सिर्फ आज के लिए ऑफर
एक और सबसे खास और जरुरी बात यह है कि पेटीएम का 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर सिर्फ राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के लिए है। यह ऑफर जयपुर के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू है लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं। ऑफर के तहत तेल शाम को 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे के बीच भरवाना होगा और इसका पेमेंट पेट्रोल पंप पर रखे QR कोड को स्‍कैन करके करना होगा।

Advertisement

अधिकतम कैशबैक 100 रुपए
अधिकतम कैशबैक 100 रुपए तक का ही होगा यानि तेल 100 रुपए से कम का भरवाएंगे तो उतने पैसे वापस होंगे जितने का तेल भरवाया गया है और 100 रुपए से अधिक का तेल भरवाने पर 100 रुपए का कैशबैक ही मिलेगा।

सिर्फ एक बार उपयोग कर सकते हैं यह सुविधा
पेटीएम कंपनी के अनुसार इस सुविधा को ग्राहक सिर्फ एक बार ही इस्‍तेमाल कर सकते हैं और कैशबैक तुरंत भी आ सकता है और अगले 48 घंटे में भी आपके वॉलेट में पैसे पहुंच सकते हैं।