देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.94 अंकों की मजबूती के साथ 33,266.16 पर और निफ्टी 40.60 अंकों की मजबूती के साथ 10,363.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.88 अंकों की तेजी के साथ 33,260.10 पर खुला और 108.94 अंकों या 0.33 % की तेजी के साथ 33,266.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33340.17 के ऊपरी और 33,206.93 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। ल्यूपिन (2.67 %), ओएनजीसी (1.69 %), भारती एयरटेल (1.59 %), डॉ. रेड्डी (1.57 %) और टाटा मोटर्स (1.34 %) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.71 %), आईटीसी (1.56 %), टाटा स्टील (1.03 %), विप्रो (0.98 %) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.83 %)।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 185.74 अंकों की तेजी के साथ 16,565.32 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 216.09 अंकों की तेजी के साथ 17,519.75 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.8 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,353.85 पर खुला और 40.60 अंकों या 0.39 % की मजबूती के साथ 10,363.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,384.50 के ऊपरी और 10,344.30 के निचले स्तर को छुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय