अगर आप एपल के फ्लैगशिप फोन आईफोन X लेने के बारे में सोच रहे हैं या फिर प्री बुकिंग कराना चाह रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। आईफोन-X एपल के सबसे शानदार फोन में से एक होगा और इसके फीचर ऐसे होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। इस फोन की प्री बुकिंग भी शुरु हो चुकी है।
यह फोन भारत में 3 नवंबर को लॉन्च होगा। इस फोन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वह प्री बुकिंग के दौरान ही कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। (खैर.. एपल का फोन है तो इतना शो-ऑफ चलता ही है।) अब काम की बात कर लेते हैं। कोई भी फोन खरीदते वक्त हम उसे बहुत संभालते हैं ताकि कहीं उसकी स्क्रीन कहीं टूट ना जाए और अगर फोन एपल का है तो फिर इस बात की चिंता और भी बढ़ जाती है।
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबकि, अगर आपके एपल आईफोन-X की स्क्रीन टूटती है तो आपको इसे दोबारा बनवाने में 41 हजार 600 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। (इतने में तो दूसरा फोन खरीद लें) इस फोन को बनवाने का खर्च करीब-करीब आईफोन-7 के बराबर पड़ेगा।
आईफोन-X की कीमत 89 हजार रुपए है और इसकी स्क्रीन अगर टूट जाती है तो इसे बनवाने का खर्च 41 हजार 600 रुपए पड़ जाएगा जिसका मतलब है कि ये फोन 1 लाख 30 हजार का पड़ जाएगा। हालांकि कंपनी इस मामले में कीमतों को कम करके 35 से 38 हजार करने की बात कर रही है (ये कम कीमते हैं तो ज्यादा कितनी होंगी!) पर ये भी बहुत ज्यादा ही हैं।
अगर आप आईफोन X खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले तो फोन का इंश्योरेंश करवा लीजिए। अगर आप इंश्योरेंश नहीं कराते हैं तो आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। इसलिए बाद में चिंतित होने से बचने के लिए आप अभी इस फोन प्री-बुकिंग के समय ही इंश्योरेंश करा लीजिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान