भारतीय स्‍टेट बैंक छोटे कारोबारियों को कर्ज देने पर ज्‍यादा फोकस करेगा। इसके लिए बैंक नई स्‍कीम भी लाने की तैयारी में है। मनी भास्‍कर की रिर्पोट के अनुसार हाल ही में भारतीय स्‍टेट बैंक के चेयरमैन के रुप में पदभार ग्रहण करने वाले रजनीश कुमार अपनी नई स्‍ट्रैटजी में इस बात का खास जोर दे रहे हैं। बैंक का मार्च 2017 तक करीब 2.45 लाख करोड़ रुपए का लोन एक्‍सपोजर रहा है।

Advertisement

छोटे कारोबारियों को ज्‍यादा कर्ज देने के लिए ब्रांच स्‍तर पर कम्‍यूनिकेशन किया जा रहा है। जिसमें खासतौर से नए कारोबारियों को लोन ज्‍यादा से ज्‍यादा फोकस रहेगा। मनी भास्‍कर ने अपने रिर्पोट में आगे जानकारी देते हुए बताया है कि बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंक कुछ नई स्‍कीम भी छोट कारोबारियों के लिए लेकर आएगी। इसके लिए उन्‍हें खासतौर से इंटरनेट बेस्‍ड इंडस्‍ट्री को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement

भारतीय स्‍टेट बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 तक बैंक का एसएमई सेक्‍टर को 2.45 लाख करोड़ रुपए का लोन एक्‍सपोजर है। जो कि मार्च 2016 की तुलना में 3.41 फीसदी बढ़ा है। स्‍लो ग्रोथ की प्रमुख वजह इकोनॉमी में स्‍लोडाउन भी रही है। ऐसे में अब नए सिरे से छोटे शहरों में खासतौर से फोकस कर एसबीआई अपना पोर्टफोलियो बढ़ाना चाहता है।