देश में सोने के दाम में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में जहां सोने के दाम में 50 से 55 रुपए की गिरावट देखी गई है वहीं जयपुर और लखनऊ में सोने के दाम में 760 रुपए से लेकर 829 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। छठ के त्यौहार के दौरान भी पटना में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। पटना में सोने के दाम 120 से 175 रुपए तक गिर गए हैं। बात अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की करें तो वहां भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। मुंबई में सोने के दाम में 130 से 142 रुपए तक दाम में कमी देखी गई है।

Advertisement

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 28 हजार 300 रुपए दर्ज की गई है जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 30 हजार 872 रुपए देखी गई है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28 हजार 880 रुपए है और 24 कैरेट सोने की कीमत 31 हजार 505 रुपए दर्ज की गई है। आगे देश के 24 बड़े शहरों में देखें सोने और चांदी के दाम।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।

Advertisement

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना